Lucknow City

गर्मी की छुट्टी : स्कूल 15 जून तक बंद, झूम उठे छात्र, गुरुजी ने कहा…खूब खेलना, पढ़ते भी रहना

छुट्टी की घंटी बजते ही परिषदीय स्कूलों में छा गई खुशी, बच्चों ने नानी-मौसी के घर जाने की तैयारी बताई, वहीं शिक्षकों ने दी रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ने और दिए गए होमवर्क को पूरा करने की नसीहत

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 19 मई 2026:

परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया। छुट्टियों का ऐलान होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। तेज गर्मी से राहत मिलने की खुशी में बच्चों ने बैग हवा में उछाले और उछल-कूद कर अपनी खुशी जताई। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को खेलकूद संग पढ़ाई पर भी ध्यान रखने की हिदायत दी।

नगराम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में जैसे ही छुट्टियों की घोषणा की, बच्चे खुशी से झूम उठे। बच्चों ने उत्साह के साथ बताया कि वे छुट्टियों में नानी और मौसी के घर जाएंगे। कई बच्चों ने कहा कि वे अपना स्कूल बैग भी साथ ले जाएंगे, ताकि मस्ती के बीच पढ़ाई प्रभावित न हो। बच्चों ने होमवर्क समय पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें:

शिक्षकों ने भी बच्चों से कहा कि छुट्टियां आराम और खेलकूद के लिए हैं, लेकिन पढ़ाई से दूरी नहीं बननी चाहिए। विद्यालय की ओर से दिया गया होमवर्क रोज करना है ताकि पढ़ाई की रफ्तार बनी रहे। गुमानी खेड़ा में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को अपनी सेहत का ख्याल रखने, धूप से बचने और समय का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि विद्यालय अब 15 जून को फिर खुलेगा। विद्यालय की रसोइयों से कहा कि छुट्टियों के दौरान समय-समय पर स्कूल आकर पेड़-पौधों में पानी देती रहें, ताकि परिसर की हरियाली बनी रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : पॉश एरिया में रिटायर्ड IAS अफसर के घर के पास मिली महिला की लाश... ये जानकार रह जाएंगे हैरान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button