Raebareli City

प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी…पुलिस ने मिन्नतें कर मनाया

परिजनों की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस ने भेजा था जेल, युवक की रिहाई की मांग कर रही थी किशोरी

विजय पटेल

रायबरेली 5 अप्रैल 2026:

गुरुबक्शगंज इलाके में मोबाइल टावर पर चढ़ी एक किशोरी ने घटों तक ड्रामा किया। वो जेल भेजे गए प्रेमी को छोड़ने की मांग कर रही थी। आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची और किसी तरह उसे समझाबुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

बताया गया कि डलमऊ क्षेत्र में रहने वाला 20 वर्षीय अमित कुछ दिन पूर्व एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी युवक को खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी नाराज हो गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-05 at 5.04.38 PM

Advertisement

किशोरी गुरुबक्शगंज इलाके में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और हंगामा शुरू कर दिया। ये देखकर वहां मजमा लग गया। जानकारी पाकर परिवार के सदस्य पहुंचे तो पुलिस भी आ गई। किशोरी नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं थी। वो जेल भेजे गए प्रेमी को छोड़ने की मांग कर रही थी। ये देख पुलिस ने उसे किसी तरह आश्वस्त किया। काफी देर चली मान मनौव्वल के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतरी। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  नंदिनी योजना से बदली इंदु सिंह की किस्मत, डेयरी बन गई रोज़गार और आमदनी का मजबूत जरिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link