प्रयागराज, 6 अप्रैल 2026:
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में तैनात 710 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस व्यापक तबादला सूची में 265 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 169 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और 276 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 अप्रैल तक अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लें।
इस बड़े फेरबदल के तहत प्रयागराज से कई अहम तबादले किए गए हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं और मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर भेजा गया है। वहीं दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर), प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा और अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा स्थानांतरित किया गया है। कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य राजीव रंजन को प्रतापगढ़ तथा हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार प्रशांत बिलगैया को लखनऊ भेजा गया है।
इसके अलावा ज्वाइंट रजिस्ट्रार संदीप चौधरी और एडीजे सीमा सिंह प्रथम को गौतमबुद्ध नगर स्थानांतरित किया गया है। अन्य जिलों से भी प्रयागराज में नई तैनाती की गई है, जिनमें बरेली से कुमार मयंक, गोरखपुर से पंकज श्रीवास्तव, कुशीनगर से शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, लखनऊ से नीरज कुमार उपाध्याय और शाहजहांपुर से अभय प्रताप सिंह शामिल हैं। अनुराधा पुंडीर और पंकज कुमार श्रीवास्तव को भी प्रयागराज भेजा गया है।
प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। मुजफ्फरनगर से निशांत सांगला को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जॉइंट रजिस्ट्रार बनाया गया है, जबकि बुलंदशहर से वरुण मोहित निगम और बलिया से ज्ञान प्रकाश तिवारी को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कौशाम्बी की शीरीन जैदी को लखनऊ और बृजेश कुमार यादव को बहराइच भेजा गया है। वहीं गोरखपुर से अशोक कुमार यादव चतुर्थ, शाहजहांपुर से नरेंद्र नाथ पांडेय और बिजनौर से प्रकाश चंद्र शुक्ल को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है। प्रतापगढ़ में तैनात सुनीता सिंह नागौर को मिर्जापुर तथा अजय कुमार प्रथम और पारुल वर्मा को मेरठ भेजा गया है। बांदा से छोटेलाल यादव और पीलीभीत से आतिफ शमीम को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। प्रयागराज से शशि कुमार को इटावा, दीक्षा श्री को गौतमबुद्ध नगर, नीलम वर्मा को अंबेडकरनगर और प्रेम बहादुर सिंह को कसिया (कुशीनगर) भेजा गया है। आगरा, एटा, झांसी और देवरिया से कई अधिकारियों को प्रयागराज में नई तैनाती दी गई है।
वहीं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण तबादले हुए हैं। प्रयागराज से शिखा चौधरी को फिरोजाबाद और मेजा से रूपांशु आर्या को अंबेडकरनगर भेजा गया है। विभिन्न जिलों से कई न्यायिक अधिकारियों को प्रयागराज में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनऊ में इन न्यायिक अधिकारियों को मिली तैनाती
लखनऊ में भी बड़ी संख्या में न्यायाधीशों की तैनाती की गई है, जिनमें ज्ञानेन्द्र सिंह द्वितीय, नितिश कुमार राय, विजय कुमार तृतीय, शिरिन जैदी, धीरेन्द्र कुमार द्वितीय, प्रकाश तिवारी, शाश्वत पाण्डेय, उदयवीर सिंह, पारुल पवार, निरंजन कुमार, प्रशांत बिलगड्या, सर्वेश कुमार पाण्डेय द्वितीय, रवि प्रकाश साहू, देवेंद्र नाथ गोस्वामी और भगीरथ वर्मा शामिल हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देखें तबादले की सूची लिस्ट…
High Court ADJ Transfer List PDF
Click To See
High Court Transfer List ACJM CJM PDF
Click To See
High Court Transfer List UP PDF
Click To See






