Sitapur City

सीतापुर : भूसी लदा ट्रक पिकअप पर पलटा…चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत

धामी सरांय के पास ओवरलोड ट्रक बना हादसे की वजह, चालक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर घटना के बाद आधे घंटे तक लगा रहा जाम, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

सीतापुर, 6 अप्रैल 2026:

बिसवां इलाके में रेउसा मार्ग पर धामी सरांय के पास भूसी से लदा ट्रक अचानक असंतुलित होकर एक पिकअप पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान बिसवां के सत्तिनपुरवा निवासी अयान, मानपुर के लालपुर कोठी निवासी पुष्पेंद्र यादव और उनके चचेरे भाई अंकित यादव के रूप में हुई है। तीनों पिकअप में चिप्स, कुरकुरे, बिस्किट और टॉफी लादकर सदरपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें:

हादसे की वजह ट्रक का ओवरहाइट होना बताया जा रहा है। ट्रक पलटते ही सड़क पर भूसी बिखर गई और यातायात पूरी तरह रुक गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिकवरी वैन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया, करीब आधे घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। अयान और अंकित अपने-अपने घर के इकलौते सहारा थे। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक दोनों मेहनत करके परिवार चला रहे थे। घटना के बाद घरों में कोहराम मच गया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हथकड़ी में घर लौटा भाई... बहन की शादी में निभाईं रस्में, जेल से 48 घंटे की मिली मोहलत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button