Sitapur City

शराब पीकर मां के सिर पर बरसाई ईंट…हत्या कर कमरे में छिपे बेटे को पुलिस ने दबोचा

कमलापुर थाना क्षेत्र के ऊंचा खेरा कलां गांव की घटना, पांच साल पहले पिता की मौत के बाद अक्सर मां से करता था झगड़ा

सीतापुर, 12 मार्च 2026:

कमलापुर थाना क्षेत्र के ऊंचा खेरा कलां गांव में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी ही मां की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

ऊंचा खेरा कलां गांव में रहने वाले मथुरा प्रसाद का निधन होने के बाद मालती देवी (65) अपने बेटे हरिशंकर के साथ रहती थीं। ग्रामीणों के मुताबिक हरिशंकर शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर आकर विवाद करता रहता था। बुधवार रात भी वह नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर मां से कहासुनी करने लगा।

कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। इस दौरान हरिशंकर ने पास में पड़ी ईंट उठाकर मालती देवी के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मालती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। वारदात के बाद आरोपी घर के ही एक कमरे में छिपा बैठा था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलने पर कमलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बेटे को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले मालती देवी के पति मथुरा प्रसाद का निधन हो चुका है। आरोपी लंबे समय से शराब पीने का आदी था और घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  शराब पीकर पिता ने 13 वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार... मां पहुंची थाने, ऐसे उतरा नशा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link