PoliticsUttar Pradesh

पार्टी के सेक्टर प्रभारी को थाने में पीटने का आरोप… सपाइयों का एसएसपी आफिस में प्रदर्शन

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 21 जुलाई 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले में सोमवार को सपाइयों ने एसपी आफिस में धावा बोल दिया। नारेबाजी प्रदर्शन कर सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राजगढ़ थाने की पुलिस ने उनके सेक्टर प्रभारी को थाने में बुलाकर पीटा। थानेदार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सपाइयों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी एसपी को सौंपा है।

ये भी पढ़ें:

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर सुबह सैकड़ो सपा नेता एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुये कलेक्ट्रेट से कचहरी होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को मांग पत्र सौपकर कार्यवाही की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा राजगढ़ के प्रधान नन्दलाल यादव सपा के बघौड़ा के सेक्टर प्रभारी है। पुलिस ने थाने बुलाकर इन्हे अनायास ही बैठा कर मारने पीटने का काम किया। थानेदार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाय अन्यथा सपा कार्यकर्ता सड़क उतरकर आन्दोलन करेंगे।

Advertisement

कहा कि जनपद में आये दिन हत्या, लूट पाट एवं बलत्कार की घटनायें हो रही है। पुलिस निरंकुश हो गई है। सपा सरकार बनने पर जहां भी रहेंगे कार्यवाही कराई जायेगी। मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेष पटेल ने कहा राजगढ़ की पुलिस केवल धन वसूली में लगी है। प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, आशीष यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, कीर्ति कोल, सुरेन्दर पटेल, दामोदर प्रसाद मौर्य, राजेश भारती, आशा गौतम, वन्दना पटेल, आदर्श यादव, शैलेष पटेल, राणा प्रताप सिंह, झल्लू यादव, सन्तबीर मौर्या, रामजी मौर्य, निराला कोल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  कोरोना काल में हीरो, अब जीरो... भाजपा दफ्तर के बाहर फूट पड़ा Ambulance कर्मियों का दर्द, कई ड्राइवर रो पड़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link