Uttarakhand

प्रवेशोत्सव में दिखा जोश… एक दिन में 67 हजार से ज्यादा बच्चों का स्कूलों में दाखिला

प्रदेशभर के स्कूलों में बच्चों का फूल-मालाओं से स्वागत, मुफ्त किताबें भी दी गईं, प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक बढ़ा नामांकन, विभाग ने 100 फीसदी एडमिशन का लक्ष्य रखा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 7 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ मंगलवार को स्कूलों में रौनक नजर आई। ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रदेशभर के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान कक्षा 1 से 12 तक 67,815 नए छात्र-छात्राओं ने स्कूलों में दाखिला लिया।

स्कूलों में नए बच्चों को कहीं मालाएं पहनाई गईं तो कहीं बच्चों को मंच पर बुलाकर उनका हौसला बढ़ाया गया। साथ ही उन्हें मुफ्त पाठ्यपुस्तकें भी दी गईं, जिससे शुरुआत से ही पढ़ाई का माहौल बन सके।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-07 at 6.21.27 PM

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से की। उन्होंने नए सत्र में जुड़े बच्चों को शुभकामनाएं दीं और अधिकारियों से साफ कहा कि अभियान के तहत हर बच्चे का नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से दूर न रह जाए।

शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान प्राथमिक स्तर पर 24,381, उच्च प्राथमिक में 31,008 और माध्यमिक स्तर पर 12,426 बच्चों ने एडमिशन लिया। अलग-अलग जिलों के स्कूलों में इस मौके पर छोटे-छोटे कार्यक्रम भी हुए, जहां बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 6.21.41 PM

मंत्री ने बताया कि सरकार की कोशिश है कि हर बच्चे तक अच्छी और बराबरी वाली शिक्षा पहुंचे। नई शिक्षा नीति के मुताबिक स्कूलों में माहौल बेहतर करने पर काम चल रहा है। सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने, डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा देने और शिक्षकों की नियुक्ति पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  7 को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह... दौरे से पहले धामी ने बैरागी कैंप में देखीं तैयारियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button