Uttarakhand

PM Modi के दौरे की तैयारियां तेज, 14 को होगा इकोनॉमिक कॉरिडोर का भव्य शुभारंभ

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सांस्कृतिक झलकियों और स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 8 अप्रैल 2026:

पीएम नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर गहन मंथन किया गया।

बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रधानमंत्री के दौरे को भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाया जाए। खासतौर पर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न बने।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक झांकियों को भव्य रूप में शामिल करने की योजना बनाई गई है। इससे देश-दुनिया के सामने राज्य की विशिष्ट पहचान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

Advertisement

इसके अलावा कार्यक्रम से पहले पूरे प्रदेश में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। शहरों, कस्बों और कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया ताकि उत्तराखण्ड की छवि स्वच्छ और व्यवस्थित रूप में उभरकर सामने आए।

अधिकारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास को नई गति देगा। साथ ही दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुभारंभ से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आपदा में भारी क्षति व बचाव को उत्तराखण्ड ने केंद्र से मांगा 5702 करोड़ का विशेष पैकेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link