Uttarakhand

खाई में गिरी कमांडर जीप, शादी से लौट रहे चार युवक हादसे का शिकार, एक की मौत

तड़के झूलाघाट रोड पर हादसा, ग्रामीणों ने दिखाई फुर्ती, एसडीआरएफ ने मुश्किल हालात में चलाया रेस्क्यू, तीनों घायल अस्पताल में भर्ती

राजकिशोर तिवारी

पिथौरागढ़, 5 मई 2026:

झूलाघाट मार्ग पर मंगलवार तड़के एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ये सभी एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 4 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष को दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद टीम एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल मूनाकोट वड्डा से करीब 12 किलोमीटर आगे बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू कर दिया था। तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। वहीं 22 वर्षीय लक्की भंडारी निवासी कोटभाल्डे की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों में घायलों में जगदीश बिष्ट (40) निवासी बासौद मैनन, मोहन बिष्ट (40) निवासी बासौद, और सचिन चंद (22) निवासी मुनकोट शामिल हैं। तीनों का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसडीआरएफ टीम ने खड़ी ढलान और मुश्किल हालात में रेस्क्यू चलाकर शव को स्ट्रेचर के सहारे बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड-हिमाचल को जोड़ने वाला हाईवे अंतिम चरण में, सीएस धामी बोले… मिलेगा विकास का नया पथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link