Sports

IPL 2026 : आखिरी गेंद पर लखनऊ की जीत… KKR फिर खाली हाथ, प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर

मुकुल चौधरी की तूफानी पारी से हारा हुआ मैच जीता, प्लेयर ऑफ द मैच बने, राजस्थान टॉप पर कायम, ऑरेंज कैप यशस्वी के पास, पर्पल कैप भी राजस्थान के खिलाड़ी के नाम, राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा

स्पोर्ट्स डेस्क, 10 अप्रैल 2026:

आईपीएल 2026 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ लखनऊ ने अंक तालिका में जोरदार छलांग लगाई, जबकि कोलकाता की हालत और खराब हो गई। आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में लखनऊ की शुरुआत साधारण रही, लेकिन अंत में मुकुल चौधरी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और दो चौके शामिल रहे। उनके साथ आयुष बदोनी ने 34 गेंदों पर 54 रन की अहम पारी खेली। दोनों की बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में मुकुल चौधरी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-10 at 11.14.32 AM

इस जीत के बाद अंक तालिका में बदलाव साफ दिखा। राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में छह अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स पांच अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो मैचों में चार अंक लेकर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

लखनऊ की टीम अब तीन मैचों में चार अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद छठे, गुजरात टाइटंस सातवें और मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर हैं। केकेआर चार मैचों में एक अंक के साथ नौवें नंबर पर खिसक गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स तीन मैचों के बाद भी खाता नहीं खोल सकी और सबसे नीचे है। ऑरेंज कैप की बात करें तो राजस्थान के यशस्वी जायसवाल 170 रन के साथ सबसे आगे हैं। वहीं पर्पल कैप भी राजस्थान के रवि बिश्नोई के पास है, जिन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लिए हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मुंबई के पूर्व कप्तान मिलिंग रेगे का 76 साल की उम्र में निधन, कभी रणजी ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर को दिया था मौका।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button