CricketSports

सनराइजर्स ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया….. प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई एलएसजी

नयी दिल्ली,20 मई 2025:

आईपीएल 2025 के 61वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मिचेल मार्श (65) और मार्करम (61) की धमाकेदार पारियों की मदद से 20 ओवर में 205 रन बनाए।

जवाब में सनराइजर्स की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अभिषेक शर्मा (20 गेंदों में 59 रन) और ईशान किशन (35 रन) ने रनगति को रफ्तार दी। क्लासेन (47*) और कामिंदु मेंडिस (32) ने पारी को संभालते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। एसआरएच ने 10 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

लखनऊ के लिए यह मैच करो या मरो जैसा था, लेकिन हार के साथ ही वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, पहले से ही बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन का अंत लखनऊ की पार्टी खराब कर किया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  ऑनलाइन लोन के झांसे में आई मेकअप आर्टिस्ट, गँवाए 1.62 करोड़, केस दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link