Lucknow CityNationalSports

Lucknow Sports : महिला क्रिकेट का रोमांच कल से, 6 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग

विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 140 खिलाड़ी दिखाएंगी दम, 25 सितंबर को होंगे तीन मुकाबले, 27 को सेमीफाइनल और 28 को फाइनल

लखनऊ, 22 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला क्रिकेट को नया मंच देने वाली लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज बुधवार (23 सितंबर) से होने जा रहा है। छह टीमों के बीच होने वाली इस लीग चरण के मुकाबले गोमती किनारे स्थित सेज ग्राउंड पर खेले जाएंगे। सेमीफाइनल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे। 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि फाइनल का वेन्यू अभी तय नहीं हुआ है।

लीग में करीब 140 महिला खिलाड़ी अलग-अलग टीमों की ओर से खेलती नजर आएंगी। खिलाड़ियों का टीमों में चयन नीलामी के जरिए किया गया है। यानी इस टूर्नामेंट में मैदान पर उतरने वाली टीमों का संयोजन नीलामी के दौरान तय हुआ है, जिससे स्थानीय महिला क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

पहले दिन दो मुकाबलों से होगी शुरुआत

23 सितंबर को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दोपहर 1:30 बजे रहीमाबाद रॉयल्स और लखनऊ शेरनीज के बीच होगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे सेज फाल्कन और 4 स्क्वायर वारियर्स आमने-सामने होंगी। इस तरह पहले ही दिन दो मुकाबलों के साथ लीग का आगाज होगा।

ये भी पढ़ें:

24 सितंबर को भी दो मैच निर्धारित हैं। दोपहर 1:30 बजे आरपीएल चैलेंजर्स और 4 स्क्वायर वारियर्स के बीच मुकाबला होगा। शाम 6:30 बजे रहीमाबाद रॉयल्स और लखनऊ नवाबी क्वीन की टीमें भिड़ेंगी।

25 सितंबर को क्रिकेट का फुल डोज

लीग के कार्यक्रम में 25 सितंबर सबसे व्यस्त दिन रहेगा। इस दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह रहीमाबाद रॉयल्स और 4 स्क्वायर वारियर्स के बीच मैच होगा। दोपहर 1:30 बजे सेज फाल्कन और लखनऊ नवाबी क्वीन आमने-सामने होंगी। वहीं शाम को आरपीएल चैलेंजर्स और लखनऊ शेरनीज के बीच मुकाबला होगा।

26 सितंबर को लीग चरण के दो और मुकाबले होंगे। दोपहर 1:30 बजे आरपीएल चैलेंजर्स बनाम लखनऊ नवाबी क्वीन और शाम 6:30 बजे सेज फाल्कन बनाम लखनऊ शेरनीज का मैच होगा।

तीन मैचों के बाद तय होंगी टॉप-4 टीमें

लीग की डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली के मुताबिक प्रतियोगिता में शामिल सभी छह टीमें लीग चरण में तीन-तीन मुकाबले खेलेंगी। लीग मैचों के प्रदर्शन के आधार पर अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। 27 सितंबर को सेमीफाइनल के दोनों मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाएंगे।

शेड्यूल के अनुसार पहला सेमीफाइनल दोपहर 1:30 बजे और दूसरा सेमीफाइनल शाम 6:30 बजे होगा। इसके बाद 28 सितंबर को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। फाइनल का आयोजन स्थल अभी तय नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : भोजपुरी गायक पवन सिंह के घर मे पत्नी का हंगामा, पुलिस पहुंची तो रखी ये शर्त

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link