
सीतापुर, 22 सितंबर 2026:
यूपी के सीतापुर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के करीब 12 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह ग्राम बेर्रा के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है।
नाना के घर रह रही थी बच्ची
मामला थानगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर सोमवार की शाम बच्ची अपने नाना के घर के पास थी। आरोप है कि सदरपुर निवासी मिस्त्री का काम करने वाला अवधराम उर्फ भोला उसे बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी।
#SitapurPolice #MissionShaktiUPP
🚔थाना थानगांव पुलिस टीम द्वारा 06 साल की बालिका से दरिंदगी करने वाला अभियुक्त 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।🚔मौके से 01 तमंचा, 04 जिंदा/खोखा कारतूस 12 बोर बरामद।
संलग्न बाइट- CO महमूदाबाद#GoodWorkUPP #UPPolice @Igrangelucknow pic.twitter.com/vnsewlyS1u
— Sitapur Police (@sitapurpolice) September 22, 2026
बेर्रा गांव के पास टीम ने पैर में गोली मारकर दबोचा
Police Encounter: मंगलवार सुबह पुलिस टीम को आरोपी के ग्राम बेर्रा के पास होने की जानकारी मिली। टीम ने घेराबंदी की तो पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया हैं। घायल आरोपी को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।






