Lucknow City

अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर : 40 बीघा कॉलोनी ध्वस्त, 2 प्लांट समेत 6 निर्माण सील

लखनऊ में एलडीए की सख्त कार्रवाई जारी, मड़ियांव, सैरपुर और गोसाईंगंज में चला अभियान, बिना स्वीकृति चल रहे निर्माणों पर कसा शिकंजा

लखनऊ, 11 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। एलडीए की टीम ने मड़ियांव, सैरपुर और गोसाईंगंज क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरएमसी प्लांट समेत 6 अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इसके साथ ही 40 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के अनुसार गोसाईंगंज के न्यू जेल रोड स्थित ग्राम शिवलर में अभिषेक सिंह व अन्य द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृति के लगभग 40 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस मामले में न्यायालय द्वारा पहले ही ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए जा चुके थे।

LDA Bulldozer Action 40 Bigha Colony Demolished (1)

ये भी पढ़ें:

आदेश के अनुपालन में एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहीं, प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि मड़ियांव के प्रबंध नगर स्थित यादव चौराहे के पास गगन सिंह, मंजीत सिंह, शिवम मिश्रा, तारिक व अन्य द्वारा करीब 400 वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से आरएमसी प्लांट संचालित किया जा रहा था।

इसके अलावा एसआईपीएल के प्रबंधक पवन सिंह द्वारा 100 वर्गमीटर क्षेत्र में संचालित एक अन्य आरएमसी प्लांट भी बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहा था। एलडीए ने दोनों प्लांट को सील कर दिया।

इसके अलावा मड़ियांव और सैरपुर में अभियान चलाकर याकूब, देशराज अग्रवाल, शिवेंद्र मिश्रा और गोपाल अग्रवाल समेत अन्य द्वारा बनाए जा रहे 4 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को भी सील किया गया। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अवैध कॉलोनियों पर LDA का बुलडोजर प्रहार, 18 बीघे में फैली दो प्लाटिंग ध्वस्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button