Entertainment

ओपनिंग में ‘डकैत’ ने दी टक्कर, फिर भी कमाई में आगे रही ‘धुरंधर 2’

पहले ही दिन 6.50 करोड़ के साथ ‘डकैत’ की ठीक-ठाक शुरुआत, चौथे हफ्ते में भी ‘धुरंधर 2’ की पकड़ मजबूत, हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की कमाई में उछाल, 16वें दिन दिखी रफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क, 11 अप्रैल 2026:

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नई टक्कर देखने को मिली, जब फिल्म ‘डकैत’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब तक अकेले कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’ के सामने यह पहली बड़ी चुनौती मानी जा रही थी। पहले दिन के आंकड़ों ने साफ किया कि मुकाबला करीब का जरूर है, लेकिन बढ़त अभी भी ‘धुरंधर 2’ के पास है।

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने ओपनिंग डे पर करीब 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। बजट 70 से 80 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है, ऐसे में शुरुआत को औसत माना जा रहा है।

वहीं, ‘धुरंधर 2’ चौथे हफ्ते में भी कमाई कर रही है, हालांकि रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। गुरुवार को फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि शुक्रवार को यह आंकड़ा घटकर 6.70 करोड़ रुपये रह गया। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1055.19 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

अगर सीधे मुकाबले की बात करें तो ‘डकैत’ अपने पहले दिन ‘धुरंधर 2’ से सिर्फ 20 लाख रुपये पीछे रही। इससे साफ है कि नई रिलीज का असर पुरानी फिल्म पर दिखना शुरू हो गया है, लेकिन यह असर कितना गहरा होगा, इसकी तस्वीर वीकेंड के बाद साफ होगी।

इसी बीच हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। 16वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन के 1.60 करोड़ रुपये से ज्यादा है। भारत में इसका कुल कलेक्शन 46.72 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि दुनियाभर में फिल्म 4000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  कोर्टरूम ड्रामा वाली इस फिल्म ने OTT पर कैसे पलट दिया गेम? Netflix पर बन गई नंबर 1

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button