Raebareli City

बैंक लोन घोटाला: क्रेडिट अफसर समेत दो और गिरफ्तार, फर्जी कागजों से खोले गए थे अकाउंट

48 खातों में फर्जी सैलरी स्लिप और दस्तावेज लगाकर लिया गया लोन, 27 लाख रुपये फ्रीज गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी, पहले भी पांच आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

विजय पटेल

रायबरेली, 11 अप्रैल 2026:

बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से जुड़े पर्सनल लोन घोटाले में पुलिस ने क्रेडिट ऑफिसर समेत दो और आरोपियों को पकड़ लिया है। इस कार्रवाई के बाद मामले की परतें तेजी से खुलने लगी हैं। इससे पहले भी पुलिस दो दम्पति समेत 5 लोगों को जेल भेज चुकी है।

बता दें बैंक की मुख्य शाखा में 48 पर्सनल लोन खाते फर्जी दस्तावेजों के सहारे खोले गए थे। आरोपियों ने फर्जी सैलरी स्लिप, नकली नियुक्ति पत्र तैयार किए और आधार कार्ड में नाम-पता बदलवाकर लोन हासिल किया। इस मामले में 29 दिसंबर 2025 को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक इन खातों से करीब 27 लाख रुपये फ्रीज कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, इस घोटाले में कुल 48 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।

ये भी पढ़ें:

अब कोतवाली नगर पुलिस ने अमित कन्नौजिया और सत्यम उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया है। अमित बैंक में क्रेडिट ऑफिसर था, जिस पर अपने पद का गलत इस्तेमाल कर फर्जी कागजों के आधार पर लोन पास कराने का आरोप है। वहीं सत्यम ने एजेंट के जरिए फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने की बात मानी है। पुलिस इससे पहले उन्नाव, लखनऊ बीकेटी के दो दम्पति और सीतापुर निवासी एक आरोपी को जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे भी कार्रवाई जारी है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  भर्ती तक नहीं हुआ मरीज...दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मृत्यु प्रमाणपत्र, क्यूआर कोड से उलझी पहेली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link