Bihar

Bihar By-Election:बेलागंज और इमामगंज से जन सुराज के उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल, प्रशांत किशोर की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गया, बिहार, 24 अक्टूबर, 2024

आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज के उम्मीदवारों ने गुरुवार, 24 अक्टूबर को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बेलागंज से मोहम्मद अमजद और इमामगंज से डॉ. जितेंद्र पासवान ने गुरुवार को गया के डीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर गया की सड़कों पर हजारों की सख्या में लोगों ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ गया शहर स्थित गया कॉलेज के खेल परिसर मैदान से जिला समाहरणालय तक पदयात्रा की। नामांकन सभा और पदयात्रा के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। खेल परिसर, गया कॉलेज से निकाली गई पदयात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया, जो पूरे गया शहर को जन सुराज के नारों से गुंजायमान करते रहे।

जन सुराज के उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारे अभियान की ताकत उसकी ईमानदारी और निष्ठा में है, न कि वाहनों या लोगों की संख्या में। हम इस अभियान में पिछले दो वर्षों से पैदल ही गांव-गांव जा रहे हैं, उसी तरह आज भी हम नामांकन दाखिल करने के लिए वाहन में नहीं बल्कि पैदल ही आए हैं।

प्रशांत किशोर ने बताया कि आज 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज पार्टी के गठन के बाद पहली बार पार्टी का कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर रहा है। जन सुराज के सभी कार्यकर्ता, समर्थक और जन सुराज को बिहार का भविष्य मानने वाले सभी लोग काफी उत्साह दिखा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पिछले 30-35 वर्षों से लालू जी के अपराधियों के जंगलराज और अब नीतीश कुमार के अफसरों के जंगलराज से तंग आ चुकी है। अब जनता इन दोनों पार्टियों को बिहार की सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि 23 नवंबर को जब उपचुनाव के नतीजे आएंगे तो जन सुराज पार्टी के चारों उम्मीदवार जीतेंगे।

ये भी पढ़ें:

बेलागंज विधानसभा से उम्मीदवार मोहम्मद अमजद
मोहम्मद अमजद की राजनीति में उनकी प्रभावशाली पृष्ठभूमि रही है। वह 2010 में जदयू के टिकट पर बेलागंज से चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें 48,441 वोट मिले थे। इसके अलावा, 2005 के चुनावों में भी उन्होंने जदयू और लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह भलुवा 1 पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं और क्षेत्र में अपने सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement

इमामगंज विधानसभा से उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र पासवान
डॉ. जितेंद्र पासवान पेशे से डॉक्टर हैं और न्यूनतम शुल्क में बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। कोविड-19 के दौरान शेरघाटी अनुमंडल में उन्होंने मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई थी। वह पूर्व में मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। जन सुराज के उम्मीदवार के रूप में वह समाज सेवा और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में जनता की सेवा करने का वादा किया हैं।

ये भी पढ़ें  नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाना चाहिए: बीजेपी के पूर्व सांसद अश्विनी चौबे का बड़ा बयान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link