Bihar

बिहार में दर्दनाक हादसा, गंगा में नाव पलटने से 3 की मौत, 4 लापता

कटिहार, 19 जनवरी 2025

बिहार के कटिहार जिले में रविवार को गंगा में एक नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अमदाबाद इलाके में गोलाघाट के पास नाव पलट गई, जिसमें 17 लोग सवार थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक दस लोगों को बचाया गया है और उनमें से ज्यादातर तैरकर किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहे। जिला मजिस्ट्रेट मनेश कुमार मीणा ने पीटीआई-भाषा को बताया, “चार लापता लोगों के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है। घटना का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों में से दो की पहचान पवन कुमार (60) और सुधीर मंडल (70) के रूप में की गई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पत्नी से झगड़ा व सास-सालियों के हंगामे से टेंशन में आया युवक...फांसी लगाकर दे दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button