BiharHo Halla Special

दानवीर सांसद: पप्पू यादव

पटना : 2 सितंबर 

Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. पप्पू यादव सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों के बीच पैसे बांटते सांसद दिख रहे हैं.

पप्पू यादव ने रूपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके में 2 लाख रुपए नकद राशि का वितरण किया है. मुश्किल वक्त में सांसद से सहायता मिलने पर बाढ़ पीड़ित भी गदगद दिखे. सांसद ने उन्हें मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ने का आश्वासन भी दिया है.

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर सांसद पैसे वितरण कर रहे हैं. सांसद गाड़ी में सवार हैं और एक बैग से पैसे निकालकर बाढ़ पी़ड़ितों के बीच बांट रहे हैं. उनके इस कदम की तारीफ भी लोग खूब कर रहे हें. 

दरअसल, पप्पू यादव पूर्णिया के रूपौली प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों के बीच गए थे. सांसद ने बाढ़ प्रभावित जंगलटोला, बिंदटोली, टोपरा, बलिया और साधोपुर गांव का दौरा किया और वहां के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करके उनके बीच नकद राशि का वितरण किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल : 17 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी बदले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link