Uncategorized

2025 में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, CM चेहरा हमारा होगा: सम्राट चौधरी

पटना, 24 अक्टूबर 2024

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में हुए सांप्रदायिक दंगों और जातीय हिंसा को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे व्यक्ति को सांप्रदायिकता पर बोलने का अधिकार है या नहीं।

‘लालू राज’ पर बीजेपी का हमला:

पार्टी ने कहा कि उनके शासन में बिहार साम्प्रदायिक दंगों, जातीय संघर्षों और नरसंहारों की चपेट में रहा, और लालू यादव ने राजनीतिक कारणों से दंगाइयों को संरक्षण दिया।

ये भी पढ़ें:

बीजेपी ने नीतीश कुमार की भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता पर जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन किया है। पार्टी ने कहा कि जब तक नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है, ये मुद्दे प्राथमिकता में रहेंगे। दंगाइयों पर सख्त नजर रखी जा रही है और सरकार इस दिशा में कोई समझौता नहीं करेगी।

Advertisement

लालू परिवार की राजनीतिक जमीन खिसकी: बीजेपी का दावा

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू परिवार की राजनीतिक स्थिति कमजोर हो गई है, जिसके चलते वे अल्पसंख्यकों को भाजपा के खिलाफ डराकर वोट बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने एनडीए की विकास की दिशा में प्रतिबद्धता जताते हुए सभी नागरिकों से सामाजिक समरसता के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

ये भी पढ़ें  अतुल सुभाष suicide : 84,000 हजार थी सैलरी, कोर्ट ने पत्नी को 40,000 भरन-पोषण देने को दिया था आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link