Uncategorized

छत्तीसगढ़ : बेरहम शख्स ने मासूम कुत्ते पर जानबूझ कर चढ़ाई कार, पुलिस ने सीसीटीवी आधार पर मामला किया दर्ज

दुर्ग, 25 नबंवर 2024

दुर्ग जिले के भिलाई में जुनवानी से लगे सर्विस रोड पर एक बार फिर रैश ड्राइविंग का मामला सामने आया है। जिसमें कर चालक ने सड़क के किनारे सो रहे कुत्ते पर कार चढ़ा दी, दरअसल यह पूरा मामला 24 नवंबर को लगभग शाम 4 बजे के करीब की घटना है। जब सड़क किनारे सो रहे एक कुत्ते के ऊपर कार चालक ने क्रूरता के साथ बेरहमी से उसके ऊपर कार चढ़ा दी, जिसके बाद कार के सामने के बंपर में कुत्ता बुरी तरह फंस गया,और लगभग 500 मीटर तक कार चालक ने कुत्ते को घसीटते हुए उसे ले गया और फिर गाड़ी रोककर उसे बाहर निकाला इसके बाद से तुरंत फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास के लोगों ने पूरी घटना को देखा और जब कुत्ता चिल्लाने लगा तो उसे उसके पास पहुंचकर देखा तो कुत्ते की मौत हो चुकी थी। फिलहाल जागरूक लोगों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर अभी कुमार द्विवेदी नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : क्रिकेट खेलते समय 30 वर्षीय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, चंद सेकेंड में हो गई मौत - देखें Video

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link