Gorakhpur

डीजे पर गाना बजाने को लेकर जमकर मारपीट-पत्थरबाजी… युवक पर हमला, गई जान

शाहपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में हुआ बवाल, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले में एक और युवक घायल हो गया

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 9 मई 2026:

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान एक युवक पर हमला हो गया और उसकी जान चली गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

नगर निगम में सफाई कर्मचारी जितेंद्र की बेटी की शादी शुक्रवार रात अकोलावा स्थित एक मैरिज हॉल में थी। बारात पहुंचने के बाद स्वागत कार्यक्रम चल रहा था और डीजे पर युवक डांस कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:

गाना बजाने को लेकर घराती और बाराती पक्ष के युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

Advertisement

इसी बीच घराती पक्ष के कुछ लोगों ने बाराती पक्ष के दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना में पानी टंकी निवासी सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई से घायल सुमित की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Gorakhpur Fraud Case : बैंक से लाखों का लोन पास, महिला को मशीन मिली न पैसा, दलाल ने बुना जाल, मैनेजर भी फंसे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link