Rajasthan

प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ले जा रहा था शख्स, एक्स-रे देख कस्टम अधिकारियों के उड़े होश

जयपुर, 27 अक्टूबर, 2024

जयपुर एयरपोर्ट पर सोने (gold) की तस्करी (smuggling) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां अबू धाबी से आए एक व्यक्ति ने अपने प्राइवेट पार्ट में एक किलो से अधिक सोना छिपा रखा था. कस्टम अधिकारियों को इसकी जानकारी पहले ही हो गई थी. जब यह व्यक्ति एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो उसे कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया. एक्स-रे स्कैन के बाद यह पुष्टि हुई कि उसके शरीर के अंदर सोने के कैप्सूल छिपे हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के ब्यावर जिले के सरगांव गांव का रहने वाला महेंद्र खान अबू धाबी से जयपुर की एतिहाद एयरवेज़ की फ्लाइट से पहुंचा था. कस्टम अधिकारियों को सूचना मिल चुकी थी कि महेंद्र खान प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ला रहा है.

एयरपोर्ट पर एक्स-रे स्कैन किया तो उसके शरीर के भीतर कुछ कैप्सूल जैसे आकार दिखाई दिए. इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद कस्टम अधिकारी महेंद्र को लेकर जयपुर एयरपोर्ट के पास स्थित जयपुरिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रेक्टम के रास्ते से सोने के तीन टुकड़े निकाले.

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?
कस्टम अधिकारियों ने जब महेंद्र खान से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसने एक स्थानीय पैरामेडिकल स्टाफ की मदद से सोने को अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाया था. महेंद्र के रेक्टम से बरामद किए गए सोने का वजन एक किलो से अधिक था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई जा रही है. तस्करी के इस मामले में महेंद्र ने अपने शरीर में सोने के कैप्सूल डालवाए थे, ताकि एयरपोर्ट पर जांच के दौरान वह बच निकले.

Advertisement

इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. कस्टम विभाग की मुस्तैदी और सुरक्षा उपायों के कारण इस तरह के मामले पकड़े जा रहे हैं. महेंद्र फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. कस्टम अधिकारियों का कहना है कि सोने की तस्करी के इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें  राजस्थान : डूंगरपुर इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को पहले कुएं में फेंका फिर खुद की आत्महत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link