Sports

IPL 2026 : कोहली का विराट शतक, RCB नंबर वन… केकेआर की प्लेऑफ राह और मुश्किल

विराट कोहली ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन ठोककर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 193 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया। इस जीत के साथ आरसीबी 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार चार जीत के बाद लगा बड़ा झटका

स्पोर्ट्स डेस्क, 14 मई 2026:

विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अहम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया। 193 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर 194 रन बना लिए। कोहली 105 रन बनाकर आखिर तक नाबाद रहे और टीम को सीधा जीत तक पहुंचाया।

इस जीत के साथ आरसीबी ने 12 मैचों में आठवीं जीत दर्ज की और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। टीम का नेट रन रेट भी +1.053 हो गया है। दूसरी ओर, लगातार चार मैच जीतने के बाद हार झेलने वाली केकेआर नौ अंकों के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई। अब उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी कठिन हो गई है।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.40.56 AM

कोहली ने अकेले पलट दिया मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को जैकब बेथेल और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने 20 गेंदों में 37 रन जोड़े। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन की अहम साझेदारी की।

पडिक्कल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे। कप्तान रजत पाटीदार ने 11 रन जोड़े। टिम डेविड जल्दी आउट हो गए, लेकिन कोहली ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 58 गेंदों में अपना नौवां आईपीएल शतक पूरा किया और 60 गेंदों में 11 चौकों व तीन छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन बनाए। केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.40.55 AM (1)

अंगकृष और रिंकू ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिन एलन 18 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे 19 रन बनाकर जल्दी लौट गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला।

अंगकृष ने कैमरन ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। ग्रीन ने 24 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बाद अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.40.55 AM

अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। रिंकू सिंह 29 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। RCB की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार ने एक-एक विकेट लिया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button