एंटरटेनमेंट डेस्क, 15 मई 2026:
बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की बात होती है तो ‘वेलकम’ सीरीज का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। अब एक बार फिर हंसी, कन्फ्यूजन और धमाकेदार एंटरटेनमेंट का वही तूफान लौटने वाला है। ‘वेलकम टू द जंगल का’ ऑफिशियल टीजर शुक्रवार को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर में ऐसा पागलपन देखने को मिला है जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि इस बार जंगल में जानवर नहीं, कॉमेडी के शेर घूम रहे हैं ।
टीजर की शुरुआत जंगल के बीच चल रही एक फिल्म शूटिंग से होती है लेकिन कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बेकाबू हो जाता है। हर तरफ अफरा-तफरी, अजीबोगरीब हालात और ठहाकों की बरसात देखने को मिलती है। सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं अक्षय कुमार जो अपने पुराने कॉमिक अंदाज में जबरदस्त टाइमिंग के साथ नजर आए हैं। ‘भूल भुलैया’, ‘हेरा फेरी’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में लोगों को हंसाने वाले अक्षय एक बार फिर उसी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।
इस बार कॉमेडी है ओवरलोड
‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि सितारों का मेला बन गई है। फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं जो इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्मों में शामिल कर देता है। फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई बड़े चेहरे दिखाई देंगे।
टीजर में दिखी पुरानी ‘वेलकम’ वाली फील
टीजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें पुरानी ‘वेलकम’ वाली वही मस्ती और कॉमेडी नजर आती है जिसने दर्शकों को सालों तक हंसाया। डायलॉग्स कम हैं लेकिन एक्सप्रेशंस और सिचुएशनल कॉमेडी काफी दमदार दिखाई गई है। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही देर बाद टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। फिल्म का विजुअल स्केल भी पहले से काफी बड़ा नजर आ रहा है।
अक्षय कुमार फिर लौटे कॉमेडी स्टाइल में
अक्षय कुमार अब पूरी तरह अपने सबसे मजबूत क्षेत्र यानी कॉमेडी में वापसी करते दिख रहे हैं। टीजर देखकर साफ है कि फिल्म में उनका किरदार कई मजेदार ट्विस्ट और फनी मोमेंट्स से भरा होगा। फैंस को उम्मीद है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ एक बार फिर ‘उदय भाई’ और ‘मजनू भाई’ वाली पुरानी यादों को ताजा कर सकती है और साल 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर साबित हो सकती है।






