Entertainment

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन ही मचाया शोर… थियेटर्स में उमड़ी भीड़, इतनी हुई कमाई

पेड प्रीव्यू से ही दिखा क्रेज, सोशल मीडिया पर तारीफों की भरमार, सेलिब्रिटीज ने भी सराहा, 57 करोड़ से अधिक हुई कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, 19 मार्च 2026:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होते ही छा गई। मार्निंग शो से ही सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखने को मिली और सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बन गया है। फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिससे साफ था कि दर्शकों में इसका क्रेज बना हुआ है। वहीं पहले दिन की शुरुआत भी ठीक-ठाक रही। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने करीब 7 करोड़ 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म देखने के बाद दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि फिल्म आगे चलकर बड़ी कमाई कर सकती है। कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि यह 2000 करोड़ क्लब तक पहुंच सकती है। फिल्म को सेलेब्रिटीज का भी साथ मिला है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। वहीं अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म को सराहा। डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा भी लगातार फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म की रिलीज के साथ ही पायरेसी का खतरा भी सामने आया है। इसे देखते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और केबल ऑपरेटर्स को 15 अप्रैल तक फिल्म की अवैध स्ट्रीमिंग रोकने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  Alpha से Dhamaal 4 तक, जुलाई में हर हफ्ते रिलीज होगी नई Movie, जानें पूरी लिस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link