Gorakhpur

जनता दर्शन में महिला बोली-सर कार्ड नहीं बना, योगी ने कहा…इलाज होगा, चिंता मत करिए

गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मिले योगी, करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनकर अफसरों को समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने को कहा

गोरखपुर, 16 मई 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंदों के उपचार में पूरी मदद करेगी। जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनवाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। वह स्वयं कुर्सियों पर बैठे लोगों तक पहुंचे, उनकी बातें ध्यान से सुनीं और प्रार्थना पत्र लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का निस्तारण तय समय में, निष्पक्ष तरीके से और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ होना चाहिए।

'Don't Worry, Treatment Will Happen' CM Yogi's Promise (1)

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे थे। एक महिला ने अपने बच्चे के इलाज में आर्थिक परेशानी और आयुष्मान कार्ड न होने की बात बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे ढांढस बंधाते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, बच्चे का इलाज जरूर कराया जाएगा। आयुष्मान कार्ड भी बनेगा और जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से मदद दी जाएगी। दूसरी महिला को भी उन्होंने इसी तरह भरोसा दिलाया।

इलाज से जुड़े प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पताल से इलाज का अनुमानित खर्च जल्द तैयार कराकर शासन को भेजा जाए, ताकि सहायता की प्रक्रिया में देरी न हो।
अपराध और जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों और भू माफिया के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलार कर चॉकलेट दी

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button