Lucknow City

बुलडोजर मोड में LDA : 25 बीघे की अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, 3 कॉमर्शियल निर्माण सील

लखनऊ में अवैध निर्माण माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, चिनहट से सैरपुर तक चला प्राधिकरण की कार्रवाई का चाबुक

लखनऊ, 16 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। एलडीए की प्रवर्तन टीमों ने चिनहट और सैरपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी। इसके साथ ही बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे तीन व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

एलडीए के प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के नेतृत्व में चिनहट क्षेत्र के ग्राम जुग्गौर में अभियान चलाया गया। यहां हसनैन खान प्रॉपर्टीज, विजय यादव, प्रदीप व अन्य द्वारा लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन प्लॉटिंग साइटों पर बुलडोजर चलाया गया। एलडीए टीम ने मौके पर बनी सड़कें, बाउंड्रीवाल और प्लॉटिंग से जुड़े अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए।

LDA Bulldozer Mode 25 Bigha Plotting Action (1)

ये भी पढ़ें:

एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि बिना स्वीकृत लेआउट और मानचित्र के जमीन की खरीद-फरोख्त कर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। दूसरी तरफ प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के नेतृत्व में सैरपुर थाना क्षेत्र के अल्लूनगर डिगुरिया, मथुरा विहार और रैथा रोड पर भी सख्त कार्रवाई हुई।

इन जगहों पर रामेश्वर यादव, अजय गुप्ता, मोहम्मद आकिब रईस व अन्य द्वारा बिना एलडीए मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे तीन अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। एलडीए के अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  एकता और सम्मान का संदेश : स्नेह मिलन में लखनऊ व्यापार मंडल ने दिखाई संगठन की ताकत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button