एमएम खान
मोहनलालगंज (लखनऊ), 17 जून 2026ः
यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बे में स्थित श्री वृद्धेश्वर महादेव (बुढ़वा बाबा) मंदिर में आयोजित नंदी बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान गोपाल जी शास्त्री ने संपन्न कराए। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा सिसेंडी के विभिन्न मार्गों और मंदिरों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा पुनः श्री वृद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां नंदी बाबा की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित विपिन बिहारी, मुख्य यजमान जगदीश मिश्रा, बोधा जी, बहादुर सिंह, मनोज शुक्ला, ललित दीक्षित, बब्बू शुक्ला, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, सुनील चौरसिया, जीतू सिंह, प्रदीप गुप्ता, राजू साहू, विवेक सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, अनूप दीक्षित, अनिल सिंह, श्याम प्रकाश दीक्षित, दिलीप सिंह, अनुराग दीक्षित, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।






