Lucknow City

रक्षा मंत्री तक पहुंचे बुद्धेश्वर के नाम व रोड जाम के मुद्दे… महासभा का प्रतिनिधिमंडल मिला

आलमनगर स्टेशन का नाम बुद्धेश्वर स्टेशन करने की रखी मांग, हैदरगंज वार्ड का नाम बदलने का भी प्रस्ताव रखा गया, बुद्धेश्वर चौराहे और आलमनगर पुल क्षेत्र के जाम से राहत दिलाने की बात कही

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 7 जून 2026:

बुद्धेश्वर विकास महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल महासभा के संरक्षक अजय त्रिपाठी मुन्ना के नेतृत्व में रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें आलमनगर स्टेशन का नाम बदलने की मांग भी शामिल रही।

पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि आलमनगर स्टेशन का नाम बदलकर बुद्धेश्वर स्टेशन रखा जाए। इसके साथ ही हैदरगंज वार्ड का नाम बदलकर बुद्धेश्वर वार्ड किए जाने की मांग भी उठाई गई। महासभा की ओर से बुद्धेश्वर चौराहे पर लंबे समय से बनी जाम की समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया।

ये भी पढ़ें:

प्रतिनिधिमंडल ने बुद्धेश्वर चौराहे और आलमनगर पुल के पास मस्जिद क्षेत्र से राजाजीपुरम जाने वाले मार्ग पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत दिलाने की मांग की। ये मांगें क्षेत्रवासियों की भावनाओं और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी हैं। नामकरण संबंधी प्रस्तावों के साथ यातायात अव्यवस्था भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।

Advertisement

अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने रक्षा मंत्री से मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। राजनाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों और समस्याओं का परीक्षण कराया जाएगा और समाधान के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में संजय मिश्रा, डॉ. घनश्याम पांडे, संगठन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला और कार्यालय प्रभारी राकेश मोहन मिश्रा शामिल रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  भारतीय धरती पर कोई भी आतंकवादी हमला पाकिस्तान के लिए विनाशकारी साबित होगा : राजनाथ सिंह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link