Lucknow City

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर सब्र टूटा… ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारी, घंटों ठप रहा आवागमन

मरम्मत के नाम पर बंद रास्ते से बढ़ी दिक्कतें, एम्बुलेंस और स्कूल बसें फंसीं, अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे में खत्म हुआ विरोध

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 27 अप्रैल 2026:

पारा के आलमनगर वार्ड स्थित जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से इलाके में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। रोजमर्रा की आवाजाही ठप होने से परेशान लोगों ने पार्षद के साथ रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया। नारेबाजी के बीच कई घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा।

स्थानीय लोगों का कहना था कि रेलवे लाइन की मरम्मत के चलते क्रॉसिंग बंद है, लेकिन इसका कोई ठोस विकल्प नहीं दिया गया। इससे जाम की समस्या बढ़ गई है और एम्बुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन गाड़ियां और स्कूल बसें तक फंस रही हैं।

ये भी पढ़ें:

पार्षद रेखा सिंह और पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग ट्रैक पर बैठ गए और क्रॉसिंग जल्द खोलने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान इलाके के कई लोग मौजूद रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे। मामले की जानकारी मिलने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ओएसडी केपी सिंह ने रेलवे अधिकारियों से बात की।

Advertisement

इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी रोहित सिंह ने हालात से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी स्थिति बताई। अधिकारियों की ओर से जल्द क्रॉसिंग खोलने का भरोसा मिलने के बाद करीब दो घंटे तक चला प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। प्रदर्शन में अरविंद सिंह, राहुल, नमन सिंह, मनीषा गुप्ता, नमिता, साधना पाठक, सुमन श्रीवास्तव, पिंटू, सर्वेश, कमल शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र पांडे, महामंत्री प्रमोद कुमार, सेक्टर संयोजक अरविंद सिंह, संजीव सिंह समेत कई स्थानीय लोग शामिल रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  जेवर से उड़ान, लखनऊ में सम्मान... पहली फ्लाइट से पहुंचे 170 किसान, CM योगी ने किया अभिनंदन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link