Uttarakhand

दिल्ली होटल अग्निकांड: धामी ने प्रवासी की गिरफ्तारी पर सीएम रेखा गुप्ता से की बात, मिला ये आश्वासन

मालवीय नगर में एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की गई थी जान, उत्तराखंड सीएम ने गिरफ्तार रसोइया केशव नेगी की बेटी को हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन, दिल्ली सीएम ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

देहरादून, 7 जून 2026ः

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के रसोइये केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केशन नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में रविवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से फोन पर बात की।

दिल्ली सीएम ने आश्वासन दिया कि अग्निकांड प्रकरण में किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी तरह तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर होगी। इस पर धामी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से जो सत्य है, उसे सामने लाएंगी।

सीएम धामी ने केशव नेगी की बेटी कनिष्का से भी बात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बता दें कि दिल्ली के होटल में तीन जून को आग लगी थी। इसमें नौ भारतीय और 13 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : मालन पुल का विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, आवागमन हुआ आसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button