National

Burning Train बनी राजधानी एक्सप्रेस, AC कोच में भीषण आग… मौत के मुंह से ऐसे निकले 68 यात्री

निजामुद्दीन दिल्ली की ओर जा रही थी ट्रेन, मध्य प्रदेश के रतलाम के पास विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच भड़की आग, कोच जलकर खाक, दिल्ली-मुंबई रूट ठप

न्यूज डेस्क, 17 मई 2026:

देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में गिनी जाने वाली त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह लगी भीषण आग ने रेलवे प्रशासन और यात्रियों के बीच हड़कंप मचा दिया। मध्य प्रदेश के रतलाम के पास कोटा रेल मंडल के विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच चलती ट्रेन के एसी कोच में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 12.13.18 PM

जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। आग राजधानी एक्सप्रेस के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। ट्रेन रविवार तड़के करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी और उसका अगला निर्धारित स्टॉप कोटा जंक्शन था। राजस्थान सीमा में प्रवेश से पहले ही विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैली और लगेज कोच तक पहुंच गई जहां यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-17 at 12.13.30 PM (1)

घटना की सूचना सबसे पहले ट्रेन के गार्ड ने लोको पायलट को दी। इसके बाद तत्काल ट्रेन को रोका गया और बिजली सप्लाई काट दी गई। रेलवे कर्मचारियों और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए एसी कोच में सवार 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक करीब 15 मिनट के भीतर पूरा कोच खाली करा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कुछ ही देर में आग ने पूरे कोच को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे और राहत एवं बचाव दल मौके के लिए रवाना कर दिए गए। रेलवे की फायर टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त कोच को ट्रेन से अलग किया गया और यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। करीब साढ़े चार घंटे की देरी के बाद ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया गया। कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त कोच जोड़ने की व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 12.13.30 PM

इस हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोनों दिशाओं में 5 से 6 ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जहां ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी ली जा सकती है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  रंग भरी एकादशी में प्रतिमाओं को ढंकने पर अजय राय बोले-ये काशी के इतिहास का काला दिन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button