Lucknow City

महंगाई का डबल अटैक : 4 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम… जानिए प्रति लीटर रेट

लखनऊ में पेट्रोल 98.40 और डीजल 91.72 रुपये प्रति लीटर पहुंचा, जनता का बिगड़ा बजट, ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक महंगाई बढ़ने के आसार

लखनऊ, 19 मई 2026:

आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार तेज होती जा रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने मंगलवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। महज चार दिन में ईंधन के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। इस बार पेट्रोल 90 पैसे और डीजल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

नई दरें लागू होने के बाद राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 98.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.72 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हो रही इस वृद्धि ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 3.10.33 PM

ये भी पढ़ें:

ईंधन महंगा होने का असर अब सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहने वाला। ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुएं, सब्जियां, दूध और रोजमर्रा के सामान भी महंगे होने की आशंका है। व्यापारियों का कहना है कि माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ेगा।

स्थानीय लोगों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है और बचत लगभग खत्म होती जा रही है।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 3.10.51 PM

बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण यह बढ़ोतरी हुई है। वहीं स्थानीय टैक्स और पेट्रोल पंप की लोकेशन के आधार पर कुछ जगहों पर कीमतों में मामूली अंतर भी देखा जा रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कांग्रेस ने भारत-चीन संबंध पर केंद्र पर साधा निशाना, पूछा क्या मोदी सरकार उस समझौते को स्वीकार कर रही है जो "LAC बहाल नहीं करता"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button