Raebareli City

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले… आर्थिक तूफान की तरफ बढ़ रहा देश

रायबरेली में वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण कर बोले कांग्रेस नेता- जनता परेशान, सरकार सिर्फ अमीरों की चौकीदारी में व्यस्त

विजय पटेल

रायबरेली, 20 मई 2026:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे के दूसरे दिन बुधवार को जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सुबह से लेकर दोपहर तक राहुल गांधी का पूरा कार्यक्रम राजनीतिक और जनसंपर्क गतिविधियों से भरा रहा। सांसद आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं राहुल गांधी के सामने रखीं।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुआ जनता दर्शन कार्यक्रम लगभग 10 बजे तक चला जिसमें राहुल गांधी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-20 at 3.42.57 PM

इसके बाद उनका काफिला सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लॉक स्थित लोधवारी गांव पहुंचा जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।

जनसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों से सोना कम खरीदने और ईंधन बचाने की अपील कर रहे हैं लेकिन सरकार देश की आर्थिक स्थिति सुधारने में नाकाम साबित हो रही है। राहुल गांधी ने दावा किया कि देश धीरे-धीरे आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में बड़ा आर्थिक तूफान देखने को मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि जिन संस्थाओं और लोगों को आम जनता की सुरक्षा करनी चाहिए वे आज केवल बड़े उद्योगपतियों और अमीर लोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। राही ब्लॉक प्रमुख राजू यादव की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, अजय राय, आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  भूस्खलन के 22 दिन बाद फिर शुरू हुई मां वैष्णो देवी यात्रा, नवरात्र से पहले श्रद्धालुओं में उत्साह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button