Gorakhpur

जनता दर्शन से गौशाला तक सक्रिय दिखे सीएम… 200 से ज्यादा फरियादियों की सुनीं समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर में सुबह जनता दर्शन के दौरान जमीन, पुलिस, राजस्व और इलाज से जुड़े मामलों पर अफसरों को दिए निर्देश, गौशाला पहुंचकर गोवंश को गुड़ और चारा खिलाया, लोगों से गौ संरक्षण में भागीदारी की अपील की हरेंद्र धर दुबे

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 22 मई 2026:

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा फरियादी पहुंचे, जिन्होंने जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई, राजस्व मामलों, इलाज और दूसरी परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मामलों के जल्द और बेहतर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित हो। जनता दर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

UP CM Yogi Janata Darshan Grievances Addressed (1)

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर स्थित गौशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को गुड़ और चारा खिलाकर गौ सेवा की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और गौशाला में कुछ देर रुककर व्यवस्थाएं भी देखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ सेवा भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़ा अहम हिस्सा है। उन्होंने लोगों से गोवंश के संरक्षण और सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button