Lucknow City

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में डॉक्टर पर कार्रवाई… डिप्टी सीएम का एक्शन, सील होगा अस्पताल

तेजस हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विजय गिरि का लाइसेंस निलंबित करने और आयुर्वेदिक डिग्री जब्त करने की तैयारी, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया

लखनऊ, 22 मई 2026:

बख्शी का तालाब इलाके के तेजस हॉस्पिटल में भर्ती 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप के बाद प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीर बताते हुए अस्पताल को सील करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरोपी डॉक्टर विजय गिरि का चिकित्सकीय लाइसेंस तत्काल निलंबित करने और उसकी आयुर्वेदिक डिग्री जब्त करने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया गया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी भविष्य में किसी भी तरह की चिकित्सकीय जिम्मेदारी न निभा सके। उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसका परिवार अकेला नहीं है, सरकार उनके साथ खड़ी है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-22 at 3.08.43 PM

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक, बख्शी का तालाब क्षेत्र की रहने वाली छात्रा निजी कॉलेज के हॉस्टल में रहकर डिप्लोमा कोर्स कर रही है। मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उसे तहसील रोड स्थित तेजस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि बुधवार दोपहर डॉक्टर उसे नाक में ऑक्सीजन पाइप लगाने के बहाने ओटी में ले गया। वहां कलाई में लगी वीगो से इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मामले का पता चलते ही अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव...सदमे में परिवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link