Gorakhpur

ननिहाल आए भाई-बहन सरयू में समाए… ग्रामीणों ने बचाई जान, एक अन्य किशोरी लापता

ननिहाल आए भाई-बहन रविवार सुबह गांव की एक किशोरी संग सरयू नदी में नहाने गए थे। अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर दो को बाहर निकाल लिया, जबकि किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला

गोरखपुर, 24 मई 2026:

गोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोर-किशोरियां डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फौरन नदी में छलांग लगाकर दो बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन एक किशोरी लापता हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, गोला क्षेत्र के मेहड़ा गांव निवासी मथुरा के यहां ननिहाल आए प्रिंस और उसकी बहन शिवानी रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही विष्णु की बेटी माया के साथ सरयू नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और मदद के लिए चीखने लगे।

आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। कई लोगों ने नदी में उतरकर बच्चों को बचाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने प्रिंस और माया को बाहर निकाल लिया। माया सुरक्षित है, जबकि प्रिंस की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:

वहीं शिवानी का काफी देर तक कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक खोजबीन जारी रही। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी हादसे के बाद सन्नाटा छा गया। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Gorakhpur News : खराब मौसम से थमे ट्रेनों के पहिये, LKO-GKP रूट पर पेड़ गिरने से कई ट्रेनें घंटों अटकीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link