Sports

तेंदुलकर बोले, Well Done’ अर्जुन…मौका मिला तो मास्टर-ब्लास्टर के बेटे ने किया कमाल

सचिन के बेटे अर्जुन को LSG की तरफ से मैदान में उतारा, अर्जुन ने दिखाया गेंदबाजी का जौहर, तालियों से गूंज उठा इकाना

स्पोर्ट्स डेस्क, 24 मई 2026:

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया है। यह संदेश तब आया जब आईपीएल 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के लिए पूरे सीजन बेंच पर बैठने के बाद अर्जुन को आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला जहां शनिवार को उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सोशल मीडिया पर साझा की अर्जुन की तस्वीर

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अर्जुन की तस्वीर साझा करते हुए दिल छू लेने वाली बातें लिखीं। उन्होंने लिखा कि शाबाश अर्जुन, मुझे इस बात पर बेहद गर्व है कि तुमने पूरे सीजन में खुद को कैसे संभाला। अपनी काबिलियत पर हमेशा भरोसा रखना, धैर्य बनाए रखना, शांति से कड़ी मेहनत करना और आखिरी मैच तक मौके का इंतजार करने के बावजूद सकारात्मक बने रहना काबिले तारीफ है। उन्होंने आगे लिखा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि स्वभाव की परीक्षा है और अर्जुन ने दोनों को ही बेहद खूबसूरती से संभाला है। एक सच्चे मार्गदर्शक की तरह सचिन ने अर्जुन को सलाह दी कि हमेशा जमीन से जुड़े रहो और खेल से उसी तरह प्यार करते रहो जैसे तुम हमेशा से करते आए हो।

ये भी पढ़ें:

विरासत से बड़ा है खेल के प्रति समर्पण

यह संदेश सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं है बल्कि उन सभी युवाओं के लिए एक सीख है जो शॉर्टकट के इस दौर में संघर्ष कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर चाहते तो अपने प्रभाव से अर्जुन के लिए राहें आसान कर सकते थे लेकिन उन्होंने अर्जुन को अपने दम पर तपने और अवसर कमाने दिया। ये संदेश इस बात का गवाह है कि मैदान पर भले ही अर्जुन की टीम मैच हार गई हो लेकिन एक बेटे ने अपने धैर्य से और एक पिता ने अपनी अनमोल सीख से दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है।

सचिन ने देखा है बेटे अर्जुन का संघर्ष

अर्जुन के नाम सचिन तेंदुलकर का भावुक संदेश कि क्रिकेट हुनर के साथ-साथ आपके धैर्य की भी परीक्षा लेता है क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के ये शब्द महज़ एक क्रिकेटर के नहीं बल्कि एक ऐसे पिता के हैं जिसने अपने बेटे को खेल की सबसे कठिन परिस्थितियों से गुज़रते और निखरते देखा है।आईपीएल 2026 का यह सीजन अर्जुन तेंदुलकर के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था।

अर्जुन को करना पड़ा लंबा इंतजार

नई टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को में शामिल होने के बाद अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। टूर्नामेंट के आखिरी मैच तक उन्हें केवल बेंच पर बैठकर अपने साथियों को पानी पिलाते और टीम का हौसला बढ़ाते देखा गया। जहां ‘तेंदुलकर’ उपनाम के साथ आने वाला दबाव किसी को भी निराश कर सकता है वहीं अर्जुन ने बिना किसी शिकायत के चुपचाप अपनी मेहनत जारी रखी। जब सीजन के अंतिम मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें आखिरकार मौका मिला तो उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी और यॉर्कर से न सिर्फ विकेट चटकाया बल्कि यह भी साबित किया कि वे इस मंच के हकदार हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  वक्फ बिल के खिलाफ SC पहुंचे AAP विधायक अमानतुल्ला खान, कहा - यह संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button