Uttar Pradesh

ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा हुए मार्को रुबियो, पत्नी संग फोटो ने बटोरी सुर्खियां

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, डायना बेंच पर फोटो खिंचवाईं, भारत-अमेरिका संबंधों में नई गर्माहट के संकेत

आगरा, 25 मई 2026:

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को पत्नी जेनेट रुबियो के साथ विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। भीषण गर्मी के बीच दोनों सुबह करीब 10:15 बजे ताजमहल पहुंचे और करीब 45 मिनट तक परिसर में घूमकर इसकी खूबसूरती को निहारा। रुबियो का यह दौरा पर्यटन तक सीमित नहीं माना जा रहा। इसे भारत-अमेरिका संबंधों में नई मजबूती के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

काले कोट-पैंट में नजर आए मार्को रुबियो और ग्रे गाउन में दिखीं जेनेट रुबियो ने काला चश्मा पहनकर ताजमहल का भ्रमण किया। दोनों ने गाइड से ताजमहल के इतिहास, निर्माण और वास्तुकला को लेकर कई सवाल पूछे। जेनेट रुबियो ताज की भव्यता और नक्काशी देखकर खासा प्रभावित दिखीं और उसकी जमकर तारीफ की।

WhatsApp Image 2026-05-25 at 12.24.39 PM

दौरे का सबसे चर्चित पल तब सामने आया जब मार्को और जेनेट ने मशहूर डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान रुबियो पत्नी की कमर पर हाथ रखे नजर आए। बाद में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ शामिल हुए और तीनों ने एक साथ फोटो खिंचवाई। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रुबियो के साथ करीब 60 सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी आगरा पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनजर ताजमहल परिसर में पहले से बैरिकेडिंग की गई थी। आम पर्यटकों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई। खेरिया एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, जहां से वे सीधे ताजमहल पहुंचे। परिसर तक जाने के लिए उन्होंने गोल्फ कार्ट का इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि रुबियो शनिवार से भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका आने का निमंत्रण भी सौंपा। रुबियो का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में नई गर्माहट लाने की कोशिश माना जा रहा है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button