Barabanki City

किराना व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों को पुलिस ने सिखाया सबक…पैर में गोली मारकर दो को दबोचा

देवा के ग्वारी इलाके में किराना कारोबारी आलोक जायसवाल के घर में हुई थी वारदात, लगभग एक करोड़ के लूटे थे जेवर व कैश, गैंग का खुलासा, तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, बुलंदशहर में रहने वाला सरगना फरार

बाराबंकी, 27 मई 2026:

देवा क्षेत्र के ग्वारी गांव में एक सप्ताह पूर्व किराना कारोबारी आलोक जायसवाल के घर हुई लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर दबोचा गया। दौरान पुलिस ने पैर में गोली मारकर उन्हें दबोच लिया। गैंग के तीन अन्य सदस्य भी पकड़ लिए गए हैं।

पुलिस को भोर में बदमाशों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश शुरू की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहराइच के कैसरगंज निवासी जसीम और बाराबंकी के घुंघटेर क्षेत्र निवासी सफी के रूप में हुई है। दोनों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में सामने आया कि कारोबारी के घर गुरुवार की रात लूट की वारदात हुई थी। इस दौरान परिवार के लोगों की पिटाई कर भारी मात्रा में जेवर कैश लूट लिया था। लूटी गई संपत्ति का अनुमान बलगभग एक करोड़ लगाया गया था। पुलिस ने लूटी गई संपत्ति में 4 लाख 64 हजार कैश, तमाम जेवरात के साथ कार व बाइक भी बरामद की है।

पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों बदमाशों से मिली जानकारी पर गिरोह के तीन अन्य सदस्य सीतापुर के इस्माइल, अबरार निवासी बड्डूपुर और बलवंत सिंह निवासी प्रतापगढ़ को गोवर्धन कॉलोनी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पता चला कि इनके गिरोह का सरगना बुलंदशहर का रहने वाला रोहित जाट है। ये गिरोह लखनऊ व आसपास के कई जनपदों में लूटपाट कर चुका है। पुलिस का कहना है कि जल्द गैंग के सरगना को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

READ MORE 

ये भी पढ़ें  UP पुलिस में बड़ा फेरबदल... 206 डिप्टी एसपी का तबादला, इन 3 PCS अफसरों का भी ट्रांसफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button