Barabanki City

घाघरा की तराई में बिछी कोहरे की घनी चादर… हाईवे पर तीन वाहन टकराए, एक की मौत, 8 घायल

बहराइच हाईवे पर इनोवा व अर्टिगा कारों में टक्कर के बाद रोडवेज बस की हुई भिड़ंत, दो घण्टे तक लगा रहा जाम

बाराबंकी, 18 जनवरी 2026:

घाघरा किनारे बसा रामनगर इलाका रविवार को घने कोहरे से ढंका रहा। इस बीच लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरी नारायणपुर मोड़ के पास एक इनोवा व एक अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद लखनऊ से आ रही आलमबाग डिपो की एक रोडवेज बस भी अर्टिगा से टकरा गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

हादसे में अर्टिगा सवार गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के रोसी पुरवा गोदड़ी गांव निवासी देवेंद्र कुमार 38 की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लखनऊ से आ रही आलमबाग डिपो की रोडवेज बस अर्टिगा से टकरा गई, जिसमें सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

WhatsApp Image 2026-01-18 at 12.04.47 PM

ये भी पढ़ें:

सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अर्टिगा कार में सवार बहराइच के आगापुर निवासी मकबूल अहमद, राजिया, साफिया और सुभान अली घायल हुए हैं। दूसरी कार में सवार सिद्धार्थनगर के तुरकौलिया तिवारी निवासी मोहम्मद इस्लाम को भी चोट आई है।

Advertisement

इसके अलावा सिद्धार्थनगर के थोंवा गांव निवासी अतीकुर रहमान के सिर में गंभीर चोट लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पड़ा श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से मोहम्मद इस्लाम और अतीकुर रहमान की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में घने कोहरे को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। इलाके में सुबह से ही दृश्यता काफी कम थी, जिससे वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ नजर नहीं आ रहा था। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और कोहरे में धीमी रफ्तार से वाहन चलाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें  थ्रेशर की धूल को कैद करने वाली 'पूजा' ने सीएम से की मुलाकात, योगी ने कहा...बेफिक्र आगे बढ़ती रहो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link