Rajasthan

सड़क हादसा : राजस्थान में दिवाली का समान लेकर लौट रहे दो दोस्तों की मौत

राजस्थान, 1 नबंवर 2024

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिवाली की खुशियां तीन परिवारों के लिए उस समय मातम में बदल गईं, जब दो दोस्तों की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा कोटाकासिम के फतेहाबाद गांव के पास हुआ. दो दोस्त दिवाली का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक फतेहाबाद निवासी पप्पू राम जोशी का बेटा योगेश अपने दोस्त नितेश मेघवाल के साथ बाइक पर दिवाली का सामान खरीदने गया था। लौटते समय गांव पहुंचने से करीब एक किमी पहले उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। चारों घायलों को कोटाकासिम अस्पताल ले जाया गया, जहां नितेश मेघवाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, उसके दोस्त योगेश को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  क्या आलिया भट्ट रणबीर कपूर की पहली पत्नी नहीं हैं? बॉलीवुड सुपरस्टार ने बताई सच्चाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link