Lucknow City

ओवरटेक की सनक ने ली जान… हाईवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत, 3 घायल

रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर निगोहां इलाके में तड़के हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक केबिन में फंसा, पुलिस ने निकाला

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 28 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहां इलाके में रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार ट्रक का लापरवाही से ओवरटेक करना एक ट्रैक्टर चालक की जान पर भारी पड़ गया। ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

यह हादसा गुरुवार सुबह करीब चार बजे हुआ। निगोहां पुलिस को सूचना मिली कि रायबरेली से लखनऊ जाने वाली लेन पर दो वाहनों की भीषण टक्कर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची तो पता चला कि चावल और गेहूं लादकर बंगला बाजार, लखनऊ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक के दौरान टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:

Highway Accident Tractor Driver Killed in Lucknow (1)

Advertisement

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार (45) निवासी अमावा दोस्तपुर, बछरावां, रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार मायाराम (60) और रामहेतु (55) को भी चोटें आईं। दोनों का इलाज चल रहा है।

इस हादसे के बाद ट्रक चालक रामबाबू (26) निवासी लालता खेड़ा, निगोहां ट्रक के केबिन में फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस वाहनों को थाने लाने की कार्रवाई कर रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जनता से संयम की अपील क्यों? मायावती का मोदी सरकार पर हमला, बोलीं- देश पर गहरा रहा आर्थिक संकट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link