Gorakhpur

घूस ली, पोल नहीं लगाए, बांस बल्ली के सहारे दौड़ा दिया केबिल… बिजली विभाग का JE सस्पेंड

ईंट भट्ठे के बिजली कनेक्शन के नाम पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में पाली उपकेंद्र का जेई सुशील कुमार निलंबित, कार्रवाई का आधार बना ऑडियो व वीडियो, शिकायतकर्ता ने रुपये वापस न मिलने पर उपकेंद्र परिसर में पेड़ से जंजीर में बांध दी थी जेई की बाइक

गोरखपुर, 28 मई 2026:

सहजनवा खंड के पाली विद्युत उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता सुशील कुमार पर रिश्वत लेकर काम अधूरा छोड़ने का मामला सही मिलने के बाद कार्रवाई हुई है। ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जेई को निलंबित कर विद्युत परीक्षण खंड द्वितीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

मामला सहजनवा तहसील के ग्राम पंचायत उसरी का है। यहां महेंद्र पाल सिंह का ईंट भट्ठा है। आरोप है कि भट्ठे के बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। बाद में लाइनमैन के जरिए अवर अभियंता से संपर्क हुआ।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पांच पोल और तार लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे गए। 18 जनवरी को रकम देने के बाद भी लाइन नहीं बनाई गई। काफी दबाव पड़ने पर करीब ढाई सौ मीटर दूरी तक बांस-बल्ली के सहारे केबिल खींचकर चार किलोवाट का कनेक्शन दे दिया गया, लेकिन पोल और तार नहीं लगाए गए।

ये भी पढ़ें:

कुछ दिन पहले जानवरों की टक्कर से केबिल टूट गई थी, जिससे आसपास करंट फैल गया। इसके बाद महेंद्र पाल सिंह ने रुपये वापस करने या पोल लगवाने की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि इस पर जेई ने कनेक्शन काटने की धमकी दी।

11 मई को शिकायतकर्ता पाली उपकेंद्र पहुंचा और विरोध में जेई की बाइक को पेड़ से जंजीर से बांध दिया। इसके बाद जेई ने जनसेवा केंद्र के जरिए 40 हजार रुपये वापस किए। मामले को लेकर विभाग में खासी हलचल रही। जांच कमेटी बनाई गई। जांच टीम को 4 मिनट 18 सेकेंड का ऑडियो और एक वीडियो मिला, जिसमें लेनदेन और बातचीत की पुष्टि होने की बात कही गई है। फिलहाल जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद जेई को सस्पेंड कर दिया गया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आम लोगों के बीच CM योगी... शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश, बच्चों को दी चॉकलेट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button