Lucknow City

लखनऊ में गूंजेगी रामकथा की अमृतधारा, कल से 9 जून तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे कथा

मुख्यमंत्री योगी ने किया कथा मंच के पोस्टर का विमोचन, सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रहीं आयोजन की तैयारियां

लखनऊ, 31 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ का सीतापुर रोड क्षेत्र आगामी नौ दिनों तक भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगने जा रहा है। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में सोमवार से 9 जून तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगी। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कथा आयोजन को लेकर भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Jagadguru Rambhadracharya to Recite Ram Katha Live (1)

ये भी पढ़ें:

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि कथा स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं को दिव्य वातावरण का अनुभव कराने के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा व्यास पीठ के पीछे अयोध्या के श्रीराम मंदिर की भव्य अनुकृति तैयार की जा रही है। उन्होंने शहर और आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण के लिए पहुंचने की अपील की।

Advertisement

आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भी खासा उत्साह है। अलीगंज कॉलोनी के सेक्टर-एच निवासी सुशील वर्मा ने मुताबिक जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा सुनने की लंबे समय से इच्छा रही है। घर के निकट आयोजन होने से उन्हें यह अवसर सहजता से मिल रहा है। क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु भी कथा को लेकर उत्साहित हैं।

Jagadguru Rambhadracharya to Recite Ram Katha Live (2)

डॉ. नीरज बोरा के अनुसार आयोजन समिति श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आयोजन समिति के राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Up News: 68500 शिक्षक भर्ती पर लखनऊ में फिर हंगामा, मंत्री राजभर के घर पहुंचे अभ्यर्थी, दरवाजे पर बैठकर लगाए नारे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link