Lucknow City

शहीद दिवस पर सीएम योगी का दिखा अलग अंदाज, जमीन पर बैठकर सुने गांधी जी के प्रिय भजन

लखनऊ के शहीद स्मारक पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और जमीन पर बैठकर महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को सुना

लखनऊ, 30 जनवरी 2026:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित शहीद स्मारक स्थल, महात्मा गांधी मार्ग पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया। उन्होंने दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रपिता के विचारों को स्मरण किया।

शहीदों को नमन, भजन संध्या में हुए शामिल

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भजन संध्या में शामिल हुए। उन्होंने शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शांत भाव से भाग लिया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित भजनों को सुना। इस दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा और भावनाओं से भर गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-30 at 6.42.27 PM

Advertisement

जमीन पर बैठकर सुने गांधी जी के प्रिय भजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमीन पर बिछाए आसन पर बैठकर भजन संध्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे और रघुपति राघव राजा राम सहित महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों के दौरान शहीद स्मारक स्थल पर मौजूद लोग भावविभोर नजर आए।

WhatsApp Image 2026-01-30 at 6.42.27 PM (1)

ये भी पढ़ें  सीएम ने नोएडा को सौंपे हाईटेक तोहफे, कहा- आईटी सेक्टर के नए युग की हो रही शुरुआत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link