Lucknow City

योगी ने सड़कों को लेकर साफ किया फॉर्मूला, पहले चलने लायक बनाओ, बारिश बाद होगा स्थायी काम

बारिश-बाढ़ से खराब सड़कों का नए सिरे से सर्वे कराने के निर्देश, पर्व से पहले प्रमुख मार्गों की मरम्मत पूरी करने को कहा, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बाजार व सरकारी दफ्तरों वाले रास्तों पर तुरंत काम, सड़क निर्माण में रफ्तार के साथ गुणवत्ता पर जोर, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय समेत कई विभागों की कार्ययोजना की समीक्षा, आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश

लखनऊ, 11 सितंबर 2026:

उत्तर प्रदेश में बारिश-बाढ़ से खराब हुई सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को लखनऊ में PWD के कामकाज की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया है, उन्हें पहले मोटरेबल बनाया जाए। बरसात खत्म होने के बाद जरूरत के मुताबिक उनका स्थायी नवीनीकरण कराया जाए।

बारिश से खराब नए मार्गों का भी होगा सर्वे

मुख्यमंत्री ने बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए नए मार्गों का सर्वे कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क की हालत ऐसी नहीं रहनी चाहिए जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो। जहां तत्काल मरम्मत से सड़क को चलने लायक बनाया जा सकता है, वहां बिना देरी काम शुरू कराया जाए।

ये भी पढ़ें:

त्योहारों से पहले प्रमुख रास्तों की मरम्मत

आने वाले पर्व व त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। ऐसे में प्रमुख सड़कों पर आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। त्योहारों से पहले जरूरी मरम्मत व नवीनीकरण के काम पूरे कराने के निर्देश दिए गए।

स्कूल, अस्पताल वाले रास्तों पर फोकस

मुख्यमंत्री ने ऐसे मार्गों को प्राथमिकता देने को कहा जहां आम लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, मुख्य बाजारों, सरकारी कार्यालयों समेत दूसरे भीड़भाड़ वाले स्थानों तक जाने वाली सड़कों पर तत्काल काम कराने के निर्देश दिए गए। इन रास्तों को जरूरत के मुताबिक जल्द से
जल्द आवागमन योग्य बनाने को कहा गया।

सड़क निर्माण में रफ्तार के साथ गुणवत्ता जरूरी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को काम की रफ्तार बढ़ाने के साथ गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देने को कहा। उन्होंने साफ किया कि सड़क की तत्काल मरम्मत के नाम पर काम की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। जिन मार्गों को फिलहाल मोटरेबल बनाया जा रहा है, उनका स्थायी नवीनीकरण जरूरत के मुताबिक बरसात खत्म होने के बाद कराया जाएगा।

कई विभागों की कार्ययोजना भी परखी

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से उनकी कार्ययोजना की जानकारी ली। इसके अलावा मंडी परिषद, पंचायती राज, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की कार्ययोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों से जुड़े काम में विभागों के बीच तालमेल बेहतर रहेगा तो मरम्मत व नवीनीकरण के काम समय पर पूरे किए जा सकेंगे। खासकर अधिक आवाजाही वाले मार्गों को लेकर विभागों को अपनी जिम्मेदारी के मुताबिक तेजी से काम करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें  6 साल बाद खुला मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल का डालीबाग बंगला, ऐसे मिला कब्जा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button