National

सड़कों की बदहाली पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़े भाजपा विधायक… काफिला रोका, तीखी झड़प

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों का मुद्दा उठाया, पुलिसकर्मियों व समर्थकों में हुई नोकझोंक, विधायक को साथ लेकर डीएम के पास पहुंचे मंत्री, सड़कों की मरम्मत के आश्वासन पर शांत हुआ बवाल

महोबा, 30 जनवरी 2026:

महोबा जिले में सड़कों की खराब हालत को लेकर विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़कों पर रोककर विरोध दर्ज कराया। यह घटना उस समय हुई जब जलशक्ति मंत्री महोबा के रामश्री महाविद्यालय में आयोजित युवा उद्घोष कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। काफिला रुकने के बाद विधायक और उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली को लेकर विरोध जताया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिससे कलेक्ट्रेट मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीओ सदर अरुण कुमार सिंह और एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन मंत्री को खुद गाड़ी से उतरकर सड़क से वाहनों को हटवाना पड़ा। इस दौरान मंत्री और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

WhatsApp Image 2026-01-30 at 6.39.09 PM

विधायक और उनके समर्थकों का आरोप था कि जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की दशा बहुत खराब है, जिन्हें आज तक ठीक नहीं किया गया। इसके अलावा कई गांवों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है और यह समस्या तीन साल से बरकरार है। काफिला रोकने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत से बातचीत की और कहा कि जहां भी शिकायतें हैं, उन्हें वह खुद देखेंगे। मंत्री ने कहा, आप मुझे उन गांवों तक लेकर चलें, मैं खुद वहां जाकर हालात देखूंगा।

Advertisement

इसके बाद मंत्री ने विधायक को अपनी गाड़ी में बैठाकर डीएम कार्यालय पहुंचने का प्रस्ताव दिया। डीएम गजल भारद्वाज के साथ हुई बैठक में मंत्री ने विधायक और प्रधानों से मिलकर 20 दिन के भीतर सड़कों को ठीक कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद विधायक और प्रधानों ने सरकार की इस पहल को स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें  गरीबों के हक की हुंकार : देहरादून में इंडिया गठबंधन का धरना, सरकार को दी ये चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link