Lucknow City

लखनऊ में सस्ते प्लॉट के चक्कर में न फंसें! LDA ने 3 अवैध प्लॉटिंग कीं जमींदोज, 5 कॉम्प्लेक्स सील

मोहनलालगंज, पीजीआई, कृष्णानगर और पारा में बड़ी कार्रवाई, 30 बीघा में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं कॉलोनियां ध्वस्त, पांच व्यावसायिक निर्माण सील, प्लॉट या मकान खरीदने वालों के लिए जरूरी अलर्ट

लखनऊ, 23 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में प्लॉट या मकान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमों ने मोहनलालगंज और पीजीआई क्षेत्र में करीब 30 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही तीन अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। वहीं कृष्णानगर और पारा में पांच अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।
lucknow-lda-demolishes-illegal-plotting-mohanlalganj-pgi-complexes-sealed (2)

एलडीए के प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के मुताबिक मोहनलालगंज के ग्राम खुजौली में नगराम रोड पर धर्मेश यादव व अन्य लोग करीब 20 बीघा में बिना स्वीकृत ले-आउट के अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। टिकरा, कल्ली पूरब में अभय सिंह व अन्य की करीब पांच बीघा में हो रही प्लॉटिंग और पीजीआई के जगतखेड़ा में वृंदावन योजना के पीछे विकास पाठक, मनोज कुमार व अन्य की करीब पांच बीघा में चल रही प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई।
lucknow-lda-demolishes-illegal-plotting-mohanlalganj-pgi-complexes-sealed (3)

एलडीए ने साफ किया कि बिना स्वीकृत ले-आउट के विकसित की जा रही इन तीनों कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। ऐसे में इन इलाकों में जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह कार्रवाई बड़ा संकेत है कि केवल सड़क, बिजली या प्लॉट देखकर जमीन खरीदना सुरक्षित नहीं है।

ये भी पढ़ें:

उधर प्रवर्तन जोन-3 ने कृष्णानगर की इन्द्रलोक कॉलोनी में करीब 200 वर्गमीटर भूखंड पर बन रहे अवैध कॉम्प्लेक्स को सील किया। पारा के चुन्नू खेड़ा, पूर्वीदीन खेड़ा और आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर भी चार अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।
lucknow-lda-demolishes-illegal-plotting-mohanlalganj-pgi-complexes-sealed (4)

लखनऊ में प्लॉट व मकान खरीदारों के लिए सबक

प्लॉट खरीदने से पहले एलडीए से ले-आउट की स्वीकृति, जमीन का भू-उपयोग और संबंधित दस्तावेज जरूर जांचें। सस्ती जमीन का लालच बाद में बड़ी परेशानी में बदल सकता है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : मनमाने तरीके से 100 बीघा में चल रही थी प्लाटिंग, LDA ने चलाया बुलडोजर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button